Sarkari Yojana MP Logo

Sarkari Yojana Mp

WWW.SARKARIYOJANAMP.COM

!सूचना: यह एक निजी पोर्टल है, किसी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं।
You are here > Home > किसान योजना > E-Uparjan Kharif Registration 2026

MP ई-उपार्जन खरीफ 2026-27: धान, ज्वार और बाजरा का किसान पंजीयन जल्द शुरू

🏛️ Category: किसान योजना  |  🗓️ Updated: 06 July 2026

MP E-Uparjan Kharif 2026-27 Registration portal

⚠️ एडवांस जानकारी: मध्य प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान, ज्वार, बाजरा, और सोयाबीन के लिए सरकार ने नए समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कर दी है। इसके लिए mpeuparjan.nic.in पर किसान पंजीयन (Farmer Registration) आमतौर पर सितंबर के महीने में शुरू होता है।

यदि आप मध्य प्रदेश के किसान हैं और इस बार खरीफ की फसल (जैसे धान, सोयाबीन या मक्का) बो रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बहुत महत्वपूर्ण है। अपनी उपज को सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए आपको ई-उपार्जन पोर्टल (E-Uparjan MP) पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है। SarkariYojanaMP.com आपको रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही ज़रूरी दस्तावेजों और नए रेट्स की पूरी एडवांस जानकारी दे रहा है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खरीफ 2026-27

भारत सरकार की CCEA (आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति) ने किसानों की लागत का कम से कम 50% रिटर्न सुनिश्चित करने के लिए नए रेट जारी किए हैं। नीचे प्रमुख खरीफ फसलों का MSP दिया गया है:

फसल का नाम (Crop) किस्म (Variety) नया MSP (₹/क्विंटल)
धान (Paddy)सामान्य (Common)₹2,441
धान (Paddy)ग्रेड 'A'₹2,461
ज्वार (Jowar)हाइब्रिड (Hybrid)₹4,023
बाजरा (Bajra)-₹2,900
सोयाबीन (Soybean)पीला (Yellow)₹5,708
मक्का (Maize)-₹2,410

ई-उपार्जन पंजीयन कैसे करें? (Registration Process)

जैसे ही पंजीयन की तारीखें घोषित होंगी (सितंबर 2026 संभावित), आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं:

  1. आधिकारिक पोर्टल: सीधे mpeuparjan.nic.in पर जाएँ और "किसान पंजीयन" पर क्लिक करें।
  2. MP Kisan App: आप अपने स्मार्टफोन पर 'एमपी किसान ऐप' (MP Kisan App) डाउनलोड करके भी घर बैठे रजिस्ट्रेशन और स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
  3. ऑफ़लाइन केंद्र: आप अपने नजदीकी MP Online कियोस्क, CSC केंद्र (Common Service Center), लोक सेवा केंद्र या फिर सहकारी समिति पर जाकर भी पंजीयन करवा सकते हैं।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

पंजीयन शुरू होने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें, वरना आखिरी समय में परेशानी हो सकती है:

ध्यान रखने योग्य बातें

किसानों को हमेशा ऑफिशियल `.nic.in` या `.gov.in` वाली वेबसाइटों का ही उपयोग करना चाहिए। कई बार फर्जी वेबसाइटें किसानों को गुमराह करती हैं। साथ ही, जब भी आप खाद के लिए ई-टोकन बनाते हैं या अपनी फसल का पंजीयन करते हैं, तो रसीद सुरक्षित रख लें, क्योंकि स्लॉट बुकिंग के दिन समिति पर यह दिखानी होती है। इसके अलावा, कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत सरकार इस बार पेमेंट की प्रकिया को और भी तेज़ करने जा रही है।

आधिकारिक ई-उपार्जन पोर्टल

पंजीयन शुरू होने की लाइव अपडेट और किसान आईडी खोजने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर विजिट करें।

🌾 mpeuparjan.nic.in पोर्टल

महत्वपूर्ण लिंक्स

🔗 Related Schemes / संबंधित योजनाएं